कोरोना महामारी के कारण स्कूलों में नया सत्र जुलाई में भी शुरू नहीं हो सका है। जाहिर है स्टूडेंट्स के पास सिलेबस पूरा करने के लिए पर्याप्त समय नहीं है। इन हालातों को देखते हुए CBSE बोर्ड ने मंगलवार को कक्षा 9 से 12 तक के सिलेबस में कटौती की है। बोर्ड ने सिलेबस से करीब 30 प्रतिशत तक का हिस्सा कम कर दिया गया है। हालांकि, सिलेबस कटौती को लेकर स्टूडेंट्स के बीच यह कन्फ्यूजन है कि किस कक्षा से सिलेबस का कौन-सा हिस्सा हटाया गया है।कक्षा 9 के स्टूडेंट्स यहां आसान भाषा में समझ सकते हैं कि उन्हें नए सत्र से क्या पढ़ना होगा और क्या नहीं। जानें किस विषय से कौन-से टॉपिक्स को सिलेबस से हटा दिया गया है। कम्प्यूटर एप्लीकेशंस - प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से जुड़े टॉपिक्स हटे कम्प्यूटर एप्लीकेशंस से कुल 9 टॉपिक्स हटा लिए गए हैं। यह टॉपिक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज से जुड़े हैं। इस साल से स्टूडेंट्स को इंट्रोडक्शन टू स्क्रेच, ड्रेग एंड ड्रॉप कमांड्स,डिस्कस एक्स-वाय प्लेन, स्क्रिप्ट टू डायग्राम नहीं पढ़ने होंगे। प्रोग्रामिंग बेसिक्स, एलगॉरिदम्स एंड फ्लोचार्ट, इंट्रोडक्शन टू पायथोन, कैरेक्टरस्टिक्स ऑफ गुड प्रोग्राम...
Comments