Allahabad University Recruiting For 34 Posts Application Process Starts Read More Information Here

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में नॉन टीचिंग/टेक्निकल स्टाफ यानी शिक्षणेत्तर कर्मियों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 19 नवंबर निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय में आठ प्रकार के कुल 34 पदों पर भर्ती होनी है।
भर्ती सीधे इंटरव्यू के माध्यम से होगी लेकिन अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने पर स्क्रीनिंग कमेटी अभ्यर्थियों की छंटनी करेगी और उनकी लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिन पदों के लिए भर्ती होनी है।
उनमें मेडिकल अफसर, इनफॉर्मेशन साइंटिस्ट एवं विधि अधिकारी के एक-एक पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन एवं सेक्शन अफसर के चार-चार पद, सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के नौ, डाटा इंट्री ऑपरेटर के 11 और एनिमल अटेंडेंट के तीन पद शामिल हैं।
आवेदन का प्रारूप एवं भर्ती संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश इलाहाबाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट ‘http://www.allduniv.ac.in/’ पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड और उसे पूरी तरफ भरकर ड्राफ्ट एवं अन्य संबंधित अभिलेखों के साथ स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय को भेज सकते हैं।
आवेदन पत्र 19 नवंबर को शाम पांच बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने वाले सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच सौ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट शुल्क के रूप में जमा करना होगा।
डिमांड ड्राफ्ट किसी राष्ट्रीयकृत बैंक से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी के पक्ष में देय होगा। इसके अलावा जो अभ्यर्थी वर्ष 2018 में जारी विज्ञापन के तहत सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट एवं एनिमल अटेंडेंट के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें भी नया आवेदन करना होगा।
इन मामलों में सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच सौ रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों को तीन सौ रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

[ad_2]
Source link
Comments